लॉस एंजिलिस। महिलाएं खुद को सुंदर दिखाने के लिए क्या कया नहीं करती। लॉस
एंजिलिस की रहने वाली एक महिला ने भी कुछ ऐसा ही किया। लेकिन चौंकाने वाली
बात यह है कि महिला ने खुद बार्बी डॉल की तरह दिखने के लिए हजारों डॉलर
खर्च कर डाले। आखिरकार इस महिला का सपना पूरा हुआ और आज वह बार्बी डॉल की
तरह ही दिखती है।
25 वर्षीय कार्ली मेरसोला के नैचुरली गहर भूरे
रंगे के बाद हैं और उसकी त्वचा हल्की टैन्ड है। लेकिन पिछले एक साल में
कार्ली ने टैनिंग, लिप इंजेक्शंस, हेयर एक्सटेंशन और बालों की ब्लीचिंग पर
हजारों पाउंड खर्च कर दिए हैं।
अब वह 36एफ ब्रेस्ट को 36जी करवाने की योजना बना रही है। पेशे से बारटेंडर कार्ली के मुताबिक मैं जितना ज्यादा हो सके प्लास्टिक दिखना चाहती हूं। यह एक लिविंग डॉल बनने की बात है। मैं इसमें खुशी महसूस करूंगी। मुझे अटैंशन पसंद है और लोग मुझे देखकर सोचते हैं कि मैं अच्छी दिखती हूं।
कार्ली का मेकओवर आठ महीने पहले शुरू हुआ था जब उसने फैसला किया कि वह अपने लुक्स को लेकर और कॉन्फडिेंट लगना चाहती है। वह कहती है कि मैंने सोचा कि हर किसी को खुश रहने का कह है और मैंने अपनी खुशी इसमें ढूंढ ली कि मैं ब्लॉन्ड हेयर और प्लास्टिक लुक चाहती हूं।
उसके मुताबिक जब मेरे भूरे बाल थे तो मैं अधिकांश समय ब्लैक ड्रेस में रहती थी, मेकअप नहीं करती थी और जिस तरह मैं देखती थी, वह मुझे पसंद नहीं था। कार्ली के ब्वॉयफ्रेंड क्रिस डेलिसा एक ड्रमर है जिससे वह अगस्त 2015 से डेट कर रही है। क्रिस चाहते हैं कि उसकी गर्लफ्रेंड नैचुरल दिखे। लेकिन इसके बावजूद कार्ली ने इस साल फरवरी ने हेयर ब्लीच करवाया।
वे कहती है मैं इंस्टाग्राम पर उन लड़कियों को देखती हूं जो कि बार्बी जैसी लगती है और मैं खुद से कहती हूं कि यही मेरा गोल है। तब से कार्ली ने हर छह महीने में 26 इंच हेयर एक्सटेंशन किया जिसकी कीमत 6400 पाउंड (558417.13 रूपए) रहा। अपने होंठों को उभारने के लिए इंजेक्शन भी यूज किया। हर छह महीने में इसकी कीमत 1900 पाउंड (165780.08 रूपए) है।