सोनीपत। गांव बरोदा में बेटी बहन के साथ दुष्कर्म और उसकी बड़ी बहन के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि बुधवार शाम को पुलिस ने अजय, बलराम व प्रदीप को अरेस्ट कर लिया।
पुलिस ने पीडि़त बहनों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करे बयान भी दर्ज कराए।
एफएसएल की टीम ने भी गांव बरोदा पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। बड़ी
लडक़ी 16 वर्ष की है और दसवीं कक्षा की छात्रा है और बेटी 15 वर्ष की है और
नौवीं कक्षा की छात्रा हैं।
पुलिस ने बताया कि वहां गांव गुल्लाचीका
निवासी अजय पहुंच गया। उसने दोनों बहनों को स्कूल से बाहर बुला लिया और
उनके साथ दुव्र्यवहार किया। कुछ समय बाद गांव बरोदा का बलराम मोटरसाइकिल
लेकर पहुंच गया। वह दोनों बहनों को जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर गांव बनवासा
की और गन्ने के खेत में ले गया। वहां पर गांव बरोदा का प्रदीप मोटरसाइकिल
लेकर पहुंच गया।
पुलिस ने बताया कि बलराम छोटी बहन को गन्ने के खेत में उठा ले गया और उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया है। प्रदीप ने दूसरी बहन के साथ छेडखानी की। किसी तरह से दोनों बहनें घर पहुंची और परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी।