रियो डी जनेरियो। ब्राजील की मेजबानी में चल रहे ओलम्पिक खेलों के चौथे दिन
बुधवार को जूडो में पुरूषों की 90 किलो भारवर्ग के इलिमिनेशन राउंड ऑफ 32
में एकमात्र भारतीय दावेदार अवतार सिंह को हार का सामना करना पडा।
अवतार
रिफ्यूजी ओलम्पिक टीम की ओर से खेल रहे पोपोल मिसेंगा के हाथों 1-0 (2
शीडो) से हारे।
अवतार सिंह की हार के साथ ही जूडो में भारतीय दावेदारी भी समाप्त हो गई।
अवतार सिंह पर मुकाबले की शुरूआत में ही नियमों के उल्लंघन के लिए दो बार एक-एक अंक की पेनाल्टी शीडो लगाई गई। अवतार पर यह पेनल्टी मुकाबले के एक मिनट 39वें सेकेंड और तीन मिनट 21वें सेकेंड में लगाई गई। मुकाबले के आखिरी मिनट में पोपोल ने अवतार को पटखनी देकर सीओई नागे से एक अंक भी हासिल कर लिया और मुकाबला अपने नाम करते हुए अगले दौर में प्रवेश किया। (आईएएनएस)