उदयपुर। जिले प्रतापनगर थाना पुलिस और स्पेशल टास्क फ़ोर्स ने कारवाई करते हुए 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किये गए 4 चौपहिया वाहन भी बरामद किये है।.आरोपियों ने पूछताछ के दौरान 10 चोरी और नकबजनी की वारदात करना कबूल किया है ।
मामले का खुलासा करते हुए एसपी राजेंद्र प्रसाद गोयल ने बताया कि शहर में बढ़ती चोरी और नकबजनी की वारदातों को देखते हुए टीम गठित की गई और मुखबिर की सूचना पर टीम ने सुन्दरवास क्षेत्र से करण उर्फ कमलेश प्रजापत और वेणीराम गमेती को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पिछले 2 महीने में आधा दर्जन वाहन चोरी और 6 नकबजनी की वारदात करना स्वीकार किया है।