सलमान खान और जीशान सिद्दीकी को धमकी देने वाला गिरफ्तार, नोएडा से धरा गया गुरफान खान

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 29 अक्टूबर 2024, 11:02 AM (IST)

मुंबई। बॉलीवुड स्टार सलमान खान और विधायक जीशान सिद्दीकी को धमकी देने वाले आरोपी गुरफान खान को उत्तर प्रदेश पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है। गुरफान खान पर सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे दबोचने में सफलता पाई है।

सूत्रों के अनुसार, गुरफान ने सलमान खान और जीशान सिद्दीकी को धमकी भरे संदेश भेजे थे, जिसके बाद मामला संज्ञान में आया। सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं, और इस बार भी धमकी के बाद पुलिस अलर्ट पर थी। मुंबई पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की थी, जिसके बाद यह गिरफ्तारी हुई है।

पुलिस का कहना है कि गुरफान से पूछताछ की जा रही है, ताकि धमकी के पीछे की मंशा और इसमें शामिल अन्य लोगों का पता लगाया जा सके। आरोपी का फोन जब्त कर लिया गया है, जिसमें से महत्वपूर्ण सबूत मिलने की उम्मीद है। सलमान खान और जीशान सिद्दीकी को मिली धमकियों से जुड़े किसी बड़े नेटवर्क के खुलासे की भी आशंका जताई जा रही है।


पुलिस के मुताबिक, आरोपी गुरफान खान की गिरफ्तारी रविवार को हुई है. नोएडा क्राइम ब्रांच ने आरोपी को अरेस्ट किया है. शुक्रवार को जीशान सिद्दीकी के बांद्रा ईस्ट स्थित जनसंपर्क कार्यालय को धमकी भरा फोन आया था. इसी दौरान जीशान और सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी।

मुंबई पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी गुरफान खान नोएडा में छिपकर रह रहा है. इसके बाद मुंबई पुलिस की एक टीम बांद्रा से नोएडा आई. यहां नोएडा के सेक्टर 39 थाना इलाके गुफरान उर्फ तैयब को गिरफ्तार किया. गुफरान बरेली का रहने वाला है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी गुफरान ने धमकी भरा वाट्सऐप कॉल जीशान सिद्दीकी के बांद्रा ईस्ट स्थित जनसंपर्क कार्यालय में किया था. सलमान और जीशान को जान से मारने की धमकी देते हुए पैसों की मांग की थी।

इस मामले में जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के कर्मचारी की ओर से निर्मलनगर थाने में शिकायत की गई थी. इसके बाद निर्मलनगर पुलिस स्टेशन में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में किसी भी गैंग से आरोपी के कनेक्शन की बात सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे