बगदाद। इराक की राजधानी बगदाद के एक अस्पताल में बुधवार को आग लगने से कम
से कम 24 नवजात शिशुओं की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा, बगदाद के यारमौक अस्पताल के
प्रसूति विभाग में आग लगने के बाद एक ऑक्सीजन कैप्सूल में विस्फोट हो गया,
परिणाम स्वरूप बच्चों की जलकर मौत हो गई।
स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में मारे गए कम से कम 11 शिशु अविकसित थे। अधिकारियों
के मुताबिक, कम से कम सात अन्य बच्चों तथा 29 महिलाओं को बचा लिया गया और
उन्हें दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।
सूत्र ने कहा कि वार्ड में दम घुटने के चलते बच्चों की मौत हुई। सूत्र ने कहा कि दुर्घटना की जांच की जा रही है, लेकिन प्रारंभिक खबरों से पता चला है कि हादसा बिजली के संपर्क में आने के कारण हुआ। (आईएएनएस/सिन्हुआ)