भरतपुर । भरतपुर में आगरा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 पर एक नाले में गिरे गाय के बछड़े को भरतपुर के साक्षरता अधिकारी अशोक धाकरे की सजगता से समय रहते बचा लिया गया।
राजमार्ग की इस सर्विस लेन के टूटे पड़े फेरो कवर में न जाने कब एक बछड़ा नाले में जा गिरा और दिखाई भी नहीं दे रहा था। बुधवार को सुबह जब साक्षरता अधिकारी अशोक धाकरे इस नाले के पास से गुजरे तो उन्हें इसकी जानकारी हुई और
उन्होंने स्थानीय लोगो से इसमें मदद करने की गुजारिश की लेकिन किसी ने उनकी गुजारिश पर ध्यान नहीं दिया। बाद में धाकरे ने नगर निगम से बछड़े के प्राणों की रक्षा के लिए मदद मांगी। इसके बाद नगर निगम की टीम ने बछड़े को नाले से निकाला।