उदयपुर।
उदयपुर-चितौडगढ़ नेशनल हाईवे पर पर्यटकों से भरी एक बस ट्रक से टकरा गई।
इसमें सवार 15 नेपाली टूरिस्ट घायल हो गए। ये सभी घूमने जा रहे थे।
दुर्घटना भटेवर के समीप नवनियां में हुई, जहाँ नेपाली पर्यटकों से भरी के
निजी ट्रेवलस की बस ने ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की
भिड़ते ही ट्रक पलट गई और बस अनियंत्रित होकर सडक़ से नीचे खड्डे में उतर
गई। हादसे में बस में सवार 15 नेपाली पर्यटकों को चोटे आई।
इधर, राजसमन्द जिले में भी नेशनल हाईवे पर दिवेर क्षेत्र में सुबह बारिश के कारण छा रही धुंध,से पीछे से आ रहे एक ट्रक ने आगे चल रहे ट्रक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों ट्रक सडक़ के बीच ही खड़े हो गए इसी दौरान तेज गति से आ रहा और ट्रक भी इनके बीच घुस गया, जिससे एक एक कर आपस में 3 ट्रक भिड़ गए। ट्रको के आपस में भिडऩे से ट्रक में चालक खलासी सहित पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद एक ट्रक में चालक और परिचालक ट्रक के केबिन में घंटों फंसे रहे, जिनको स्थानीय लोगो ने पुलिस मदद से बाहर निकाला।.हादसे के बाद हाईवे पर हाइवे करीब दो घंटे तक जाम रहा।