बीजिंग। भारत की हर बात से नाइत्तेफाकी रखने वाला चीन अब हमारे खिलाफ अपशब्दों पर भी उतर आया है। यहां चीन के व्यापारियों के लिए भारत सरकार द्वारा जारी वीजा नीति की चीनी मीडिया ने कड़ी आलोचना की है। सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने चीन के व्यापारियों के लिए वीजा नीति की आलोचना करते हुए इसके लिए ‘पेन इन ब. ..’ जैसे अपशब्दों का उपयोग किया है।
अडिय़ल देश के रूप में है पहचान
अंतरराष्ट्रीय समुदाय में चीन की पहचान एक अडिय़ल और चीजों को अपने
हिसाब से चलाने वाले देश के रूप में बन चुकी है। नियम-कानून की आड़ में वो
एनएसजी में भारत की सदस्यता का विरोध करता है, तो दूसरी तरफ वो दक्षिण चीन
सागर पर अंतरराष्ट्रीय फैसले को मानने से इनकार करता है। दक्षिण चीन सागर
पर अपने खिलाफ गए फैसले की खीझ वो भारत पर उतारता है।
कहा- भारत के खिलाफ जाएगा उसका हथियार
अखबार
ने लिखा है कि चीन के व्यापारी भारत में पारित जीएसटी बिल की प्रशंसा कर
रहे हैं। लेकिन बिजनेस वीजा पॉलिसी के द्वारा आखिरकार भारत क्या हासिल करना
चाहता है। अखबार में कहा गया है कि भारत वीजा नीति द्वारा चीन को घेरने की
कोशिश कर रहा है लेकिन उसका ये हथियार उसके खिलाफ ही जाएगा। ग्लोबल टाइम्स
ने लिखा है कि भारत ये सब सिर्फ इसलिए कर रहा है कि वो एनएसजी के मुद्दे
पर चीन को गुनहगार मानता है।
भारत ने नहीं बढ़ाई थी तीन पत्रकारों की वीजा अवधि
भारत
ने सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के लिए काम करने वाले तीन चीनी पत्रकारों
की वीजा अवधि के नवीनीकरण से इनकार कर दिया था। भारत सरकार का आरोप था कि
ये पत्रकार छद्म नामों से संवेदनशील जगहों के बारे में जानकारियां इकठ्ठा
कर रहे थे। इसके अलावा अनधिकृत तौर पर वे सरकारी विभागों में जानकारी
इकट्ठा करने की कोशिश कर रहे थे।
आरोपों को बताया बेबुनियाद
ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि पत्रकारों पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। एनएसजी में नाकामी की खीझ भारत इस तरह से निकाल रहा है। आप वीजा देने के मामले में अलग-अलग तरीके की नीति कैसे बना सकते हैं। जो आपके लिए फायदेमंद हो वहां आप नियम कानूनों में छूट दें और जो आपके मनमुताबिक न हों वहां आप जटिल नियम बनाएं।