भीलवाड़ा। भीलवाड़ा-उदयपुर नेशनल हाईवे 758 पर स्थित गुरलां ग्राम पंचायत के शिव नगर के पास सड़क पर देर रात एक 10फिट लम्बा अजगर सांप जंगल से निकलकर आ गया। अजगर सांप को देखकर शिव नगर के वाशिन्दों में हड़कंप मच गया। इसी दौरान टोल नाके पर कार्यरत एम्बुलेंस ड्राइवर मदन लाल गुर्जर गुजर रहे थें।
उन्होने तुरंत वन विभाग को सुचना देने के साथ ही हाईवे पर वाहनों को रोकते हुए वन वे ट्राफिक चालु कर दिया। ताकि अजगर सांप को कोई क्षति नहीं पहुँचे। गुरला निवासी बद्री लाल माली ने बताया कि सांप को देखने के लिये मौके पर ग्रामीणो की भीड़ इक्कठी हो गई। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर सांप को रेस्क्यु कर जंगल मे ले जाकर छोड़ दिया।
इस कार्य में श्याम लाल सुवालका, योगेन्द्र सिंह, भेरू सिंह, मदन लाल गुर्जर, एम्बुलेंस ड्राइवर संजय खान,सुरेश वैष्णव,दिनेश वैष्णव, रघु सिंह वर्मा,रधुनाथ सिंह,किशन दास वैष्णव सहित अन्य ग्रामीणों का योगदान रहा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे