लंदन। वैसे तो प्यार करने वाले लोग साथ-साथ जीने मरने की कसमें खाते है, लेकिन जब मौत सामने खडी होते तो सिर्फ खुद की जान बचाने की कोशिश करते है। ऐसा ही एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि कैसे कोई लडका अपनी प्रेमिका को अकेला छोड देता है और उसकी मदद नहीं करता है।
यह वीडियो वायरल कंटेंट वेबसाइट रेडिट पर पिछले हफ्ते अपलोड हुआ था। हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि यह वीडियो कब का और कहां का है।
इंटरनेट पर वीडियो वायरल होने के बाद इस युवक की काफी आलोचना हो रही है। कई यूजर्स ने लडक़े को धोखेबाज करार दिया है।
सिर्फ 19 सेकंड के इस वीडियो में दिख रहा है कि एक कपल पहाड़ी के किनारे पर बैठा है। लडक़ी समंदर में डाइव लगाने की पोजिशन में होती है कि उसका बैलेंस बिगड़ जाता है।
वो प्रेमी का पैर पकडक़र ऊपर आने की कोशिश करती है, लेकिन कामयाब नहीं हो पाती। क्योंकि धोखेबाज प्रेमी अपना पैर पीछे खींच लेता है।