अमरावती। भले ही भारत को अंग्रेजों से आजाद हुए 69 साल होने जा रहे हों, लेकिन गुलामी की एक निशानी अभी भी देश में मौजूद है। यही नहीं इसके एवज में भारत ब्रिटेन को लगान भी देता है। भारत का एक रेलवे ट्रेक आज भी ब्रिटेन के कब्जे में है। नैरो गेज (छोटी लाइन) के इस ट्रैक का इस्तेमाल करने वाली भारतीय रेलवे हर साल एक करोड़ 20 लाख रुपए की रॉयल्टी ब्रिटेन की एक प्राइवेट कंपनी को देती है।
आगे पढि़ए कहां है यह ट्रेक...
महाराष्ट्र
के अमरावती से मुर्तजापुर तक 189 किलोमीटर तक यह नैरोगेज ट्रैक है। इस रेल
ट्रैक पर शकुंतला एक्सप्रेस के नाम से सिर्फ एक पैसेंजर ट्रेन चलती है। इस
सफर को यह 6-7 घंटे में पूरा करती है। अपने इस सफर में शकुंतला एक्सप्रेस
अचलपुर, यवतमाल समेत 17 छोटे-बड़े स्टेशनों पर रुकती है। 100 साल पुरानी 5
डिब्बों की इस ट्रेन को 70 साल तक स्टीम का इंजन खींचता था। 15 अप्रेल 1994
को शकुंतला एक्प्रेस के स्टीम इंजन को डीजल इंजन से रिप्लेस कर दिया गया।
इस रेल रूट पर लगे सिग्नल आज भी ब्रिटिशकालीन हैं। सात कोच वाली इस पैसेंजर
ट्रेन में प्रतिदिन एक हजार से ज्यादा लोग ट्रेवल करते हैं।
1916 में हुआ था काम पूरा
अमरावती
का इलाका अपने कपास के लिए पूरे देश में मशहूर था। कपास को मुंबई पोर्ट तक
पहुंचाने के लिए अंग्रेजों ने इसका निर्माण करवाया था। 1903 में ब्रिटिश
कंपनी क्लिक निक्सन की ओर से शुरू किया गया रेल ट्रैक को बिछाने का काम
1916 में जाकर पूरा हुआ। इस रूट पर चलने वाली शकुंतला एक्सप्रेस के कारण
इसे शकुंतला रेल रूट के नाम से भी जाना जाता है। इस कंपनी को अब सेंट्रल
प्रोविन्स रेलवे कंपनी के नाम से जाना जाता है।
रेल का राष्ट्रीयकरण, यह रह गया
भारतीय
रेल का 1951 में राष्ट्रीयकरण कर दिया गया। सिर्फ यही रूट भारत सरकार के
अधीन नहीं था। इस रेल रूट के बदले भारत सरकार हर साल इस कंपनी को 1 करोड़
20 लाख रुपए की रॉयल्टी देती है।
पैसा लेने के बाद भी सारसंभाल नहीं
इस
ट्रैक की सारसंभाल की पूरी जिम्मेदारी कम्पनी पर ही है। हर साल पैसा देने
के बावजूद यह ट्रैक बेहद जर्जर है। रेलवे सूत्रों का कहना है कि, पिछले 60
साल से इसकी मरम्मत भी नहीं हुई है। इसपर चलने वाले जेडीएम सीरीज के डीजल
लोको इंजन की अधिकतम गति 20 किलोमीटर प्रति घंटे रखी जाती है।
लोगों की लाइफ लाइन भी है
यह ट्रैक स्थानीय लोगों की लाइफ लाइन है। बड़ी संख्या में ग्रामीण इस ट्रेन का उपयोग करते हैं। स्थानीय सांसद आनंद राव का कहना है कि अगर यह ट्रेन बंद हुई तो गरीब लोगों को बहुत दिक्कत होगी। आनंद ने इस नैरोगेज को ब्रॉडगेज में तब्दील करने का प्रस्ताव भी रेलवे बोर्ड को भेजा है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने इस ट्रैक को कई बार खरीदने का प्रयास भी किया लेकिन, तकनीकी कारणों से वह संभव नहीं हो सका।