चुनाव पर्यवेक्षक जी क्रिस्ट किशोर कुमार ने घर से मतदान का किया निरीक्षण

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 28 सितम्बर 2024, 5:03 PM (IST)

कालांवाली। चुनाव पर्यवेक्षक जी क्रिस्ट किशोर कुमार ने शनिवार को उपमंडल के गांव रसूलपुर में 85+ मतदाताओं के घर से वोट डलवाने के कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी प्रकार की औपचारिकताएं पूरी कर मतदान करवाया गया तथा पूरी प्रक्रिया की रिकॉर्डिंग भी हुई।
चुनाव पर्यवेक्षक ने पोलिंग पार्टियों को निर्देश दिए कि यह बहुत महत्वपूर्ण कार्य है, इसलिए इसे पूरी गंभीरता से करें और मतदाताओं की गोपनीयता का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने बताया कि फार्म नंबर-12डी के तहत आवेदन करने वाले मतदाता बूथ पर जाकर वोट नहीं डाल पाएंगे।
इस दौरान मतदाताओं ने चुनाव आयोग के प्रयासों को सराहना करते हुए कहा कि वे मतदान केंद्र पर जाने में सक्षम नहीं है लेकिन चुनाव आयोग की इस पहल से अब उन्होंने घर बैठे मतदान किया है, यह बेहतरीन विकल्प है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे