जयपुर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री सुमित गोदारा ने राज्य उपभोक्ता आयोग के सदस्य रामफूल गुर्जर एवं जिला उपभोक्ता आयोग तृतीय के अध्यक्ष देवेंद्र मोहन माथुर द्वारा तैयार उपभोक्ता केयर पुस्तक का शुक्रवार को इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान में विमोचन किया।
राज्य उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष न्यायाधिपति (से.नि.) देवेन्द्र कच्छवाहा ने बताया कि उपभोक्ता आयोग द्वारा तैयार इस पुस्तिका से उपभोक्ताओं को नयें उपभोक्ता कानून 2019, ई दाखिल की प्रक्रिया, उपभोक्ता हितों की तमाम जानकारी मिल सकेगी।
कार्यक्रम में राज्य उपभोक्ता आयोग के न्यायिक सदस्य अतुल कुमार चटर्जी ने उपभोक्ता कानून 2019 के तहत ई कॉमर्स के द्वारा खरीद से संबंधित प्रावधानों के जानकारी दी। उपभोक्ता निदेशालय के निदेशक संजय झाला ने उपभोक्ता की शंकाओं का भी समाधान किया।
इस अवसर पर उपभोक्ता संरक्षण संगठन कैन्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा अनंत शर्मा, खाद्य, नागरिक आपूर्ति के प्रवर्त्तन अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे