मुख्यमंत्री ने किया आकस्मिक निरीक्षण

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 08 अगस्त 2016, 10:08 PM (IST)

जयपुर/डूंगरपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सोमवार को डूंगरपुर में सुबह अचानक ही शहर के बीच स्थित राजकीय महारावल उच्च माध्यमिक विद्यालय के पीछे स्थित जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के जनजाति प्रतिभावान छात्रावास पहुंची। छात्रावास के बदतर हालातों पर नाराजगी जताई. मुख्यमंत्री एक नाले पर बनाई गई पुलिया पर होकर कीचड़ भरी राह से गुजरते हुए छात्रावास पहुंची। पहुंचते ही उन्होंने कनिष्ठ लिपिक से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि वार्डन के पास दो स्थानों का चार्ज है। मुख्यमंत्री ने आश्चर्य जताया कि एक वार्डन दो हाॅस्टलों का ध्यान कैसे रखता होगा। उन्होंने छात्रावास के भीतर विद्यार्थियों के कक्षों को देखा, यहां पर गंदगी मिलने, खाना अच्छा नहीं मिलने और शौचालय की सुविधा नहीं होने पर नाराजगी जताई। साथ ही उन्होंने एक कक्ष की क्षतिग्रस्त छत देखकर जिला कलेक्टर को तत्काल प्रभाव से उसकी मरम्मत कराने के निर्देश दिए।

आपका जिला, आपकी सरकार कार्यक्रम के तहत दूसरे दिन विभिन्न गांवों का आकस्मिक दौरा किया और यहां पर सरकारी सेवाओं, योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को जहां भी अनियमितताएं और कमियां मिलीं, उन्होंने दोषी अधिकारी, कर्मचारी और संबंधित एजेंसी पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिस भी स्तर पर जिसने भी गड़बड़ की है, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



जोधपुर। गौशाला में गायों की स्थिति पर हाइकोर्ट का प्रसंज्ञान लिया है। सरकार से 6 माह में जवाब देने को कहा है। राजस्थान हाई कोर्ट की मुख्य पीठ जोधपुर में न्यायाधीश गोपालकृष्ण व्यास और जी आर मूलचंदानी की खंडपीठ ने प्रसंज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से जोधपुर में नांदडी की गौशाला में गायों की स्थिति पर जवाब माँगा है । जोधपुर की नान्दड़ी गौशाला में 5800 सौ गायें है, 60त्न सांड और 25त्न नर बछड़े है, इनमे से ज्यादातर पशु बीमार है । पिछले कुछ समय में गायों की मौतों का मामला उछला तब गौरक्षा दल ने जनहित याचिका दायर की थी।