दौसा। भारत विकास परिषद का गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम शांति गंगा पीठ विद्यालय में संपन्न हुआ। प्रकल्प प्रभारी विजय मित्तल ने बताया कि इस अवसर पर शांति गंगा पीठ विद्यालय के सभी अध्यापकों का सम्मान पत्र देकर व दुपट्टा ओढाकर सम्मान किया गया। कक्षाओं में श्रेष्ठ विद्यार्थियों का भी सम्मान किया।
परिषद अध्यक्ष संजय पीलवा ने कहा कि विद्यार्थियों के जीवन में कक्षा 9 से 12 तक का पढ़ाई का समय एक महत्वपूर्ण समय होता है। इसी समय पर विद्यार्थीयों के आगे का पूरा जीवन का निर्माण होता है।
इन सब में हमारे अध्यापकों के आदेश व निर्देश विद्यार्थियों को एक आदर्श व चरित्रवान नागरिक के निर्माण में सहयोगी होते हैं।
शांति गंगा पीठ विद्यालय के व्यवस्थापक व परिषद के प्रकल्प प्रभारी अमित अग्रवाल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद के सचिव विनोद कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष श्याम भेडोली, जिला संयोजक राजेश जटवाड़ा मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे