राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे सभी खिलाड़ियों को बिस्किट वितरण

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 20 सितम्बर 2024, 7:05 PM (IST)

डूंगरपुर। एमएमबी ग्रुप डूंगरपुर की ओर से जिला मुख्यालय पर लक्ष्मण मैदान व पुलिस लाइन मैदान में चल रही राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे सभी खिलाड़ियों को वरिष्ठ क्रिकेटर वीरेंद्र सिंह बेडसा, वरिष्ठ हाकी खिलाड़ी सुखलाल पटेल, संदीप सेठिया, इमरान मुल्तानी, दिलिप जैन व ग्रुप सदर नूर मोहम्मद मकरानी के सानिध्य में बिस्किट वितरित किए गए।
ग्रुप सदर नूर मोहम्मद मकरानी ने बताया कि ग्रुप, मस्तान बाबा कि याद में हमेशा जनहित के कार्यों में आगे रहता है,इस अवसर पर वरिष्ठ क्रिकेटर वीरेंद्र सिंह बेडसा व वरिष्ठ खिलाड़ी सुखलाल पटेल ने एम एम बी ग्रुप डूंगरपुर के मानव सेवा के कामों की सराहना करते हुए बताया कि ग्रुप मस्तान बाबा की याद में सन् 2007 से समाज सेवा के कामों में तत्पर रहता है।
लगातार राशन वितरण, पर्यावरण संरक्षण को लेकर वृक्षारोपण, कपड़े की थैलियां का निशुल्क वितरण, सड़क सुरक्षा, स्कूल के बच्चों को स्टेशनरी वितरण, रक्तदान शिविर, बच्चों को पीने के पानी के लिए आरो युक्त पानी के प्याऊ का निर्माण व कई जनहित के कार्यों को अंजाम दे रहा है और आज इन्होंने पूर्व खिलाड़ी होने के नाते इन्होंने आज बच्चों कि हौसला अफजाई के लिए ग्रुप की तरफ से सभी खिलाड़ियों को बिस्किट वितरित किए गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे