गाजियाबाद। यूपी में आपराधिक ग्राफ बढता ही जा रहा है। गाजियाबाद के मुरादनगर में दो युवकों ने एक पहले नाबालिग के साथ गैंगरेप किया और फिर उसका अश्लील वीडियो बनाकर सोशल साइट पर अपलोड कर दिया। हालांकि, यह मामला करीब 5 महीने पुराना है। लेकिन, अब वीडियो वायरल होने के बाद पीडिता के पिता ने थाने में मामला दर्ज करवाया है। वहीं, जांच में जुटी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक पीडि़ता के पड़ोस में रहने वाले आसिफ और इफ्तेखार नामक दो
लडक़ों ने 5 महीने पहले उसके साथ रेप किया था। इसके बाद रेप का वीडियो
बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देते हुए उसका शारीरिक शोषण करते रहे।
इतना
ही नहीं आरोपी अश्लील वीडियो के बदले लडक़ी के घरवालों से पैसे भी मंगाते
थे। जब घरवालों ने बताया कि जब उन्होंने पैसे देने से इंकार कर दिया, तो
उन्होंने वीडियो वायरल कर दिया। इसके बाद पूरे इलाके में वीडियो को लेकर
चर्चाएं होने लगी।
पड़ोसियों के माध्यम से इस बात की जानकारी मिली,
तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद पिता ने थाने में आरोपियों के
खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस ने वीडियो को भी जांच के लिए भिजवाया दिया है।