इस कमाल से सचिन-द्रविड की श्रेणी में आए विलियमसन

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 08 अगस्त 2016, 3:10 PM (IST)

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियमसन पिछले कुछ सालों से जबरदस्त फॉर्म में बल्लेबाजी कर रहे हैं। आज यानी 8 अगस्त को 26 साल के हुए विलियमसन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ बुलावायो में जारी सीरीज के दूसरे व अंतिम टेस्ट में शानदार शतकीय पारी खेली।

दाएं हाथ के बल्लेबाज विलियमसन ने 151 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 113 रन बनाए। विलियमसन इसके साथ ही उन 12 बल्लेबाजों की जमात में शामिल हो गए, जिन्होंने टेस्ट खेलने वाले सभी नौ देशों के खिलाफ शतक जमाया हो। साथ ही विलियमसन ने सबसे कम टेस्ट (50) और पारियों (91) में यह उपलब्धि हासिल की।

विलियमसन के नाम सबसे कम उम्र में यह कारनामा करने का रिकॉर्ड भी जुड़ गया है। विलियमसन के अब टेस्ट में 14 शतक हो गए हैं और उनका टॉप स्कोर नाबाद 242 रन है। उनके खाते में 20 फिफ्टी भी हैं। वे 4241 रन बना चुके हैं।

आईए अब देखते हैं टेस्ट का दर्जा रखने वाले हर देश के खिलाफ शतक जमाने वाले अन्य 12 बल्लेबाजों को :-

गैरी कर्स्टन (दक्षिण अफ्रीका, सबसे पहले वर्ष 2002 में हासिल की उपलब्धि)

टेस्ट : 101
रन : 7289
औसत : 45.27
टॉप स्कोर : 275 रन
50 : 34
100 : 21

स्टीव वॉ (ऑस्ट्रेलिया, 2003 में हासिल की उपलब्धि)

टेस्ट : 168
रन : 10927
औसत : 51.06
टॉप स्कोर : 200 रन
50 : 50
100 : 32

सचिन तेंदुलकर (भारत, 2004 में हासिल की उपलब्धि)

टेस्ट : 200
रन : 15921
औसत : 53.78
टॉप स्कोर : नाबाद 248 रन
50 : 51
100 : 68

राहुल द्रविड़ (भारत, 2004 में हासिल की उपलब्धि)

टेस्ट : 164
रन : 13288
औसत : 52.31
टॉप स्कोर : 270 रन
50 : 63
100 : 36

मर्वन अट्टापट्टू ((श्रीलंका, 2005 में हासिल की उपलब्धि)

टेस्ट : 90
रन : 5502
औसत : 39.02
टॉप स्कोर : 249 रन
50 : 17
100 : 16

ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज, 2005 में हासिल की उपलब्धि)

टेस्ट : 131
रन : 11953
औसत : 52.88
टॉप स्कोर : नाबाद 400 रन
50 : 48
100 : 34

एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया, 2006 में हासिल की उपलब्धि)

टेस्ट : 96
रन : 5570
औसत : 47.60
टॉप स्कोर : नाबाद 204 रन
50 : 26
100 : 17

रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया, 2006 में हासिल की उपलब्धि)

टेस्ट : 168
रन : 13378
औसत : 51.85
टॉप स्कोर : 257 रन
50 : 62
100 : 41

कुमार संगकारा (श्रीलंका, 2007 में हासिल की उपलब्धि)

टेस्ट : 134
रन : 12400
औसत : 57.40
टॉप स्कोर : 319 रन
50 : 52
100 : 38

महेला जयवर्धने (श्रीलंका, 2009 में हासिल की उपलब्धि)

टेस्ट : 149
रन : 11814
औसत : 49.84
टॉप स्कोर : 374 रन
50 : 50
100 : 34


जेक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका, 2012 में हासिल की उपलब्धि)

टेस्ट : 166
रन : 13289
औसत : 55.37
टॉप स्कोर : 224 रन
50 : 58
100 : 45

यूनुस खान (पाकिस्तान, 2014 में हासिल की उपलब्धि)

टेस्ट : 107
रन : 9238
औसत : 52.78
टॉप स्कोर : 313 रन
50 : 30
100 : 31