एक तस्वीर और..... खुल गयी विराट-अनुष्का की पोल!

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 08 अगस्त 2016, 11:55 AM (IST)

हाल ही में सोशल मीडिया पर विराट कोहली-अनुष्का शर्मा के तस्वीर वायरल हो रहीं हैं जिसमे दोनों लंदन की स्ट्रीट पर पर घूमते नजर आ रहें हैं। इस तस्वीर की खास बात यह है कि दोनों मैचिंग के कपडे पहने हुए नजर आ रहें हैं। बता दें यह तस्वीरे लन्दन की हैं। तस्वीर में अनुष्का ने क्रीम कलर की जैकेट पहनी है।वहीं, विराट ब्लैक कलर की जैकेट में नजर आ रहे हैं।

सुल्तान की सफलता का जश्न मना रही अनुष्का ने हाल ही में करन जौहर निर्देशित फिल्म ऐ दिल है मुश्किल की शूटिंग खत्म की है। और जल्द ही वह इम्तियाज अली की फिल्म की शूटिंग के लिए यूरोप जा सकती हैं। बता दें इम्तियाज अली की आगामी फिल्म में अनुष्का के अपोजिट शाहरुख खान नजर आएंगे।

अनुष्का की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल दिवाली पर रिलीज होगी तो दूसरी उनकी हिमे प्रोडक्शन फिल्म फिल्लौरी अप्रैल में रिलीज होगी। वहीं, विराट की बात करें तो वे फिलहाल वेस्ट इंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बिजी हैं।