एक माह के भीतर चोरी की 21 मोटर साइकिल बरामद, 17 चोर गिरफ्तार

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 09 सितम्बर 2024, 5:12 PM (IST)

कैमूर। बड़ी खबर जिले से है जहां एक माह के भीतर चोरी हुई 21 मोटर साइकिल को कैमूर पुलिस ने बरामद कर 17 मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार किया है। कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने दुर्गावती थाने में प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी।
एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि जिले भर में लगातार मोटर साइकिल चोरी की घटनायें सामने आ रही थी। जिसको बरामद करने हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया था जिसमें डीआईयू की टीम भी शामिल थी। इसी क्रम में दुर्गावती पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना मिली थी की नया एक बाइक चोरी हुआ था जिसमें एक गिरोह का सरगना है जो घूम रहा है।
एसपी ने बताया कि जिस दिन बाइक चोरी हुआ था उसी दिन का हमें एक सीसीटीवी फुटेज मिला जिसमें मिलान किया गया तो उसमें से मुख्य सरगना ब्रजेश चौहान को गिरफ्तार किया गया। जो उत्तर प्रदेश के चंदौली जिला का रहने वाला है। बृजेश चौहान से जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपने गिरोह के बाकी लोगों का नाम बताया जिसमें एक सोनभद्र जिले का रहने वाला सहयोगी अशोक कुमार बताया गया।
पुलिस ने अशोक कुमार को भी गिरफ्तार किया और जब उससे पूछताछ किया तो इसके जरिए कुल पांच मोटरसाइकिल को भी बरामद किया गया। इन पांचों अपराधियों में तीन बिहार के तथा दो यूपी के रहने वाले हैं जिनका अच्छा खासा आपराधिक इतिहास भी है। हम लोग यूपी पुलिस के भी संपर्क में है जितने भी लोग शामिल है उनका ब्योरा प्राप्त कर सभी लोगों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। और इस उत्कृष्ट कार्य के लिए सभी पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे