शिवमय हुई लेक सिटी

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 07 अगस्त 2016, 6:32 PM (IST)

उदयपुर में रविवार को शिव महोत्सव समिति ने भव्य कांवड़ यात्रा निकाली । कांवड़ यात्रा मे हजारों की संख्या में महिला, पुरूष और युवाओं के साथ ही बच्चे भी शामिल हुए। शिवभक्त कांवड़ यात्री सुबह से ही आयड स्थित गंगोद्भव कुंड पहुंचे।

कांवड़ यात्रा के आरंभ से पूर्व मंत्रोच्चार के साथ गंगाजल से भरे कलशों और गंगेश्वर महादेव की पूजा अर्चना कर कांवड़यात्रियों को महादेव के अभिषेक के लिए रवाना किया गया। यात्रा में सबसे आगे हरिद्वार से लाए गंगाजल और ताम्र कलश में रखे बारिश के पानी से मिश्रित जल की लोगों ने पूजा अर्चना की।

गंगुकूंड से उबेश्वर महादेव तक की 21 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा हर हर महादेव, बम-बम भोले और जय जय शिवशंकर के जयकारे लगाते हुए जहां से भी गुजरी वहां का माहौल शिवमय हो उठा। यात्रा के उबेश्वर महादेव पहुंचने पर कांवड़ियों ने हजारो कलशों से महादेव का अभिषेक किया ।