दुष्कर्म और अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 07 अगस्त 2016, 6:09 PM (IST)

प्रतापगढ़ । प्रतापगढ़ जिले के पीपलखूंट पुलिस ने दुष्कर्म के मामलों में फरार एक आरोपित को उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी हरीशचन्द्रसिंह ने बताया कि घंटाली थाना क्षेत्र के भमेड़ी गांव का पंचू पुत्र उदा मीणा पिछले पांच वर्ष से अपहरण और दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि वह पिछले दिनों से गांव में दिखाई दे रहा है। इस पर पुलिस ने उसे घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपित पंचू पर सालमगढ़ थाने में भी आपराधिक मामले दर्ज है।