जरीन अभिनेत्री नहीं बल्कि ये बनाना चाहती थी!

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 07 अगस्त 2016, 2:58 PM (IST)

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान ने फिल्म वीर से अपने केरियर की शुरूआत की है। और बडे परदे पर जरीन ने हमेशा अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई है। बॉलीवुड साइट पर दिये गये साक्षात्कार में जरीन ने कहा, मेरा बचपन में एक सपना था। मैं सिंगर बनना चाहती थी। इसके अतिरिक्त जरीन ने कहा एक्टर बनने के बारे में तो सोचा ही नही था। परन्तु मुझे उम्मीद है कि भविष्य में कोई न कोई मुझे गाने का अवसर जरूर देगा।


जरीन खान-अली फजल का नया म्यूजिक वीडियो प्यार मांगा है तुम्ही से भी हाल ही में रिलीज हुआ है। फिल्मों में बोल्ड सीन्स देने के सवाल पर जरीन का कहना है कि किसी फिल्म की शूटिंग के दौरान बहुत सारे लोग सेट पर मौजूद होते हैं। ऐसे में इतने बोल्ड सीन देना कोई आसान काम नही होता है।


जरीन कहती है अगर आप दर्शक की तरह इसे देखते है तो आपको अजीब सी फीलिगं आती है। परन्तु शूटिंग के दौरान इसमें किसी तरह का मजा नही होता है। क्योकि सेट पर कई लोग मौजूद और देख रहे होते है।


इस बारे में अली फजल का भी यही मानना है। अली कहते हैं, इस तरह की चीजें कोरियोग्राफ करनी होती हैं। इसमें ऐसा नहीं है कि आप कुछ भी कर देते हैं। बोल्ड सीन्स शूट करना सबसे ज्यादा मुश्किल होता है, फिर चाहे वह किसी भी तरह का इंटीमेट सीन हो। इस वीडियो शूट के दौरान दोनों के लिए सबसे यादगार सीन कौन सा था? इसके जवाब में जरीन कहती हैं, इस गाने में जब अली मुझे किस करते हैं, वह सबसे यादगार सीन था। वह खुद शर्म मसहूस कर रहे थे।


हम आपको बता दे जरीन हेट स्टोरी 2 से बोल्ड अवतार में नजर आ रही है। लोगों का मानना है जरीन एक्टिंग में बात न बनी तो बोल्ड सीन देकर खुद को आजमा रही है। जरीन खान के अलावा आलिया से लेकर श्रद्धा और प्रियंका, दीपिका जैसी एक्ट्रेस ने सिंगिंग सीन दे चुकी है।