भरतपुर। जिले के मेवात इलाके में पुलिस की छापेमारी से बदमाशों के होश उड़ गए। पुलिस ने मेवात क्षेत्र के चोरगढ़ी, काबान का बास, सुन्दरावली, सारंगपुर और आरसी में छापेमारी कर 14 बदमाशों को धर-दबोचा। पुलिस ने इनके पास से हथियार, जिन्दा कारतूस, वाहन और मवेशी जब्त किए हैं। पुलिस का कहना है कि इन अपराधियों से चोरी, वाहन चोरी, लूट, डकैती और पशु चोरी की घटनाएं खुलने की पूरी संभावना है। पुलिस अधीक्षक कैलाश चंद्र विश्नोई के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय भरत लाल मीना के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
पुलिस टीम में ये
सीआईयू प्रभारी और सेवर थानाधिकारी लखन खटाना,
थानाधिकारी खोह जलदीप, थानाधिकारी सीकरी रामेश्वर दयाल मीना, थानाधिकारी
गोपालगढ़ रामसिंह यादव, द्वितीय अधिकारी डीग राम कुमार एसआई, क्यूआरटी
नम्बर 1 प्रभारी मंगतू सिंह सहित पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
इनको किया गिरफ्तार
पुलिस
ने तीन हजार रुपए के इनामी बदमाश मिसरूप मेव असगर मेव, रघुवीर, शाकिर,
अख्तर मेव, मुफीद मेव, ताहिर मेव, रफीक मेव, सिराज मेव, अकबर मेव (सभी
निवासी चोरगढ़ी) को गिरफ्तार किया। इनके पास से एक कट्टा, 3 जिन्दा कारतूस,
दो मोटर साइकिल और दो चोरी की भैंस बरामद की गई हैं। इसी तरह एक टीम ने
सुन्दरावली, सारंगपुर और आरसी में दबिश दी, जहां से सिया गुर्जर, वीरेन्द्र
गुर्जर, सुन्दर गुर्जर और खेमराज को गिरफ्तार किया। इनके पास से एक बाइक,
भैंस और कट्टा बरामद किया गया।