अब पुरूष भी हो सकते हैं प्रेग्नेंट, जानें कैसे!

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 07 अगस्त 2016, 10:29 AM (IST)

लंदन। मां बनने का सुख सिर्फ महिलाओं के पास है। अभी तक सभी लोग यही सोचते थे लेकिन अब यह धारणा बदल गई है। अब पुरूष भी प्रेग्नेंट हो सकते हैं और बच्चे को जन्म दे सकते हैं। गौरतलब है कि एक महिला अपने गर्भ में नौ महीने तक अपने बच्चे को पालती है और इसी वजह से मां का अपने बच्चे के प्रति ज्यादा लगाव होता है।


लेकिन अब यही काम पुरूष भी कर सकते हैं। पिछले दिनों ही एक पुरूष ने एक बच्चे को जन्म देकर यह साबित कर दिया है। इस व्यक्ति का नाम थॉमस है और यह ट्रांसजेंडर है। थॉमस अब तक तीन बच्चों को जन्म दे चुके हैं।


मौजूदा समय में एक पुरुष के लिए यह भी संभव है कि वह महिला की तरह प्राकृतिक रूप से गर्भ धारण कर सके। बताया जा रहा है कि जिस ट्रांसजेंडर पुरुष के महिला का प्रजनन अंग है, वह आसानी से बच्चे को जन्म दे सकता है।

अर्थात लिंग परिवर्तन के बाद पुरूष बच्चे को जन्म दे सकते हैं। थॉमस अब दूसरे ट्रांसजेंडर्स को भी इसके लिए प्रेरित कर रहे हैं कि वे अपने बच्चे की मां बन सकें।