जयपुर। सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर ने अपने दो दिवसीय उदयपुर प्रवास के दौरान सोमवार को पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से भेंटकर उनकी कुशलक्षेम पूछी।
माथुर ने कटारिया के निवास पर पहुंच कर मुलाकात की और गत दिनों उनके अस्वस्थ होने का समाचार मिलने पर उनकी कुशलक्षेम जानी। इस दौरान कटारिया ने भी माथुर का स्वागत किया और कई विषयों पर चर्चा भी की।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे