दीपिका पादुकोण सितंबर में मां बनने
वाली हैं। अभिनेत्री के
फैंस को उनके होने
वाले बेबी का बेसब्री
से इंतजार है। अभिनेत्री की
ड्यू डेट नजदीक है
और इससे पहले रविवार
रात दीपिका को मुंबई में
घूमते हुए देखा गया।
वीडियो में दीपिका पादुकोण
सफेद सूट पहने हैं
और अपनी कार की
ओर जाती नजर आ
रही हैं। इस दौरान
अभिनेत्री दुपट्टे से अपना बड़ा
सा बेबी बंप छुपाती
दिखीं। इस दौरान अभिनेत्री
के साथ मौजूद उनका
सिक्योरिटी गार्ड उनका पूरा ध्यान
रखते नजर आ रहे
हैं। दीपिका के साथ एक
महिला गार्ड को भी देखा
जा सकता है।
इससे पहले भी अभिनेत्री
को कुछ दिन पहले
डिनर डेट पर स्पॉट
किया गया था। इस
दौरान उन्होंने ग्रीन कलर का कम्फर्टेबल
आउटफिट पहना था, जिसमें
वह बेहद खूबसूरत लग
रही थीं। दीपिका के
इस लुक की तस्वीरें
और वीडियो सोशल मीडिया पर
खूब वायरल हुए थे, जिसमें
वह एक बच्चे पर
प्यार लुटाती भी दिखीं और
उनका ये अंदाज फैंस
को बेहद पसंद आया
था।
बता दें, दीपिका और
रणवीर ने इस साल
की शुरुआत में फरवरी में
अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया
था। कपल ने एक
स्पेशल पोस्ट शेयर करते हुए
अपनी खुशी फैंस संग
शाझा की और बताया
कि बच्चे का जन्म सितंबर
2024 में होगा। जिसके बाद दोनों को
हर तरफ से बधाईयां
मिलने लगीं। अब जब दीपिका
की ड्यू डेट नजदीक
है तो फैंस बेसब्री
से 'बेबी दीपवीर' के
जन्म की खबर का
इंतजार कर रहे हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें
तो दीपिका पादुकोण आखिरी बार जून में
रिलीज हुई कल्कि 2898 एडी
में नजर आई थीं,
जिसने बॉक्स ऑफिस पर 1100 करोड़
की कमाई की। फिल्म
में प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन
जैसे स्टार लीड रोल में
दिखाई दिए थे। अब
फैंस को सिंघम 3 का
इंतजार है, जिसमें दीपिका
शक्ति शेट्टी का किरदार निभाती
नजर आएंगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे