जयपुर। सूचना प्रौद्योगिकी, उद्योग-वाणिज्य और खेल एवं युवा मामले मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली।
झोटवाड़ा से भाजपा विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए इंटीग्रेटेड प्लानिंग (एकीकृत योजना), मैपिंग, इंस्पेक्शन और ड्रोन सर्वे के तहत कार्य योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है।
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने झोटवाड़ा में अधिकारियों के संग सीवरेज लाइन, जल निकासी व्यवस्था व सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत समेत कई विकास कार्यों पर सकारात्मक विचार विमर्श किया। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहाकि जन आकांक्षाओं को पूर्ण करते हुए झोटवाड़ा के सर्वांगीण विकास के लिए हम सभी प्रतिबद्ध हैं और लगातार अभूतपूर्व विकास कार्य किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे