अब ड्रोन करेगा दीवारों पर चित्रकारी

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 06 अगस्त 2016, 1:28 PM (IST)

टोरंटो। विज्ञान ने हमारी जिंदगी को कितनी आसान और सरल बना दिया है। जो काम पहले कई महीनों तक कई लोगों लोग मिलकर करते थे वो काम आज कुछ घंटों में हो जाता है। एक स्थान से दूसरे स्थान पर सामान पहुंचान और वन्यजीवों की निगरानी में उपयोग किए जा रहे ड्रोन जल्द ही नई एक और नया काम करते दिखेंगे। ये आने वाले समय में दीवारों पर पेटिंग करते भी दिखाई देंगे।

मैकगिल यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ कंप्यूटर साइंस की टीम ने डॉट ड्राइंग करने के लिए छोटे आकार के ड्रोन तैयार किए हैं। डॉट ड्राइंग बिंदुओं से चित्रकारी करने की तकनीक है। इस टीम की अगुआई करने वाले पॉल क्रे ने कहा, मेरे ख्याल से यह कितना अच्छा होगा कि ड्रोन मशहूर लोगों की तस्वीर दीवारों पर बनाए।

शोधकर्ताओं ने ड्रोन को इस तरह प्रोग्राम किया है कि वे बिंदुओं की मदद से चित्रकारी करेंगे। ये ड्रोन आकार में इतने छोटे हैं कि वे हथेली में भी समा सकते हैं।

ये ड्रोन अभी तक कागज पर अमेरिकी अभिनेत्री ग्रेस केली, वैज्ञानिक एलन ट्यूरिंग और चे ग्वेरा समेत कई मशहूर हस्तियों की तस्वीरों को बना चुके हैं। प्रत्येक तस्वीर की हजारों बिंदुओं से रचना की गई है। इसमें लिए काले रंग का प्रयोग किया है।