फिल्म इंडस्ट्री में फरहा खान और करन जौहर आने दर्शकों को एंटरटेन करने नहीं छोड़तें हैं। उनके ऊलजुलूल जोक्स दर्शकों को भी हसने पर मजबूर कर देते हैं। इतना ही नहीं वह एक दूसरे के ऊपर कमेंट करने से भी पीछे नहीं हटते।
अब आप सोचिये कि इस बार का झलक कितना मजेदार होने वाला हैं, क्योंकि जजेस के पैनल में ये दोनों ही नजर आयेंगें।
हाल ही में झलक के प्रमोशन के दौरान फराह ने मीडिया से कहा कि कि करन अब बुड्ढा हो चुका है इसीलिए शो में मैं और जैकलीन हॉटनेस का तड़का लगाने के लिये हैं। हालांकि अभी अभी तक फरहा की इस टिप्पड़ी पर करन का जवाब नहीं आया है लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि वह क्या कहेंगें।
बता दें झलक दिखला जा 30 जुलाई से कलर्स पर शुरू हो चुका हैं। ख़बरों की माने इस हफ्ते गौरव गेरा उर्फ़ चुटकी शो से एल्मिनेट हो सकते हैं। शो को मनीष पॉल होस्ट कर रहें हैं।