रियो डी जनीरो। दुनिया को ग्लोबल वार्मिग के कहर से बचाने के संदेश के साथ रियो के माराकाना स्टेडियम में 31वें ओलंपिक खेलों का आगाज हो गया है। ओपनिंग सेरेमनी में बीजिंग ओलंपिक के गोल्ड मेडल विजेता अभिनव बिंद्रा भारतीय टीम प्लेयर्स को लीड किया। लेकिन, चौंकाने वाली बात यह है कि रियो ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी शुरू होने के कुछ घंटे पहले ही पहला वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया। साउथ कोरिया के तीरंदाज किम वू जिन ने यह कारनामा कर इतिहास रच दिया है। किम ने 72 निशाने लगाकर 700 पॉइंट हासिल किए।
इससे पहले यह रिकॉर्ड 699 अंकों के साथ किम वू जिन के ही हमवतन डॉन्द ह्यून के नाम पर था। डॉन्ग ह्यून ने 2012 के लंदन ओलिंपिक में यह रिकॉर्ड कायम किया था।
24 वर्षीय जिन ने इस रिकॉर्ड को लेकर पत्रकारों से बातचीत में कहा, इस विश्व कीर्तिमान को स्थापित करने पर मैं काफी खुश हूं। लेकिन मैच महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। जिन ने कहा कि यह तो अभी सिर्फ रैंकिंग राउंड है। मैं कल के मुकाबले पर फोकस करना चाहता हूं।
इसलिए आज के कीर्तिमान को लेकर बहुत ज्यादा खुश नहीं हूं। जिन ने कहा कि मैं किसी भी अन्य खिलाड़ी से ज्यादा प्रैक्टिस करके यहां आया हूं। पूरे राउंड में मैंने अपना बेहतर देने की कोशिश की।