शिवाय का ट्रेलर दो दिन बाद, मोशन पोस्टर जारी

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 05 अगस्त 2016, 9:41 PM (IST)

रविवार को अजय देवगन की फिल्म ‘शिवाय’ का ट्रेलर लांच किया जा रहा है। ट्रेलर की रिलीज डेट की घोषणा करते हुए अजय देवगन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर मोशन पोस्टर जारी किया है। मोशन पोस्टर जारी करते हुए अजय देवगन ने लिखा है कि ट्रेलर आने में अब केवल 2 दिन बाकी हैं।

अजय देवगन और सायशा सहगल अभिनीत फिल्म 28 अक्टूबर 2016 को रिलीज हो रही है। अजय देवगन इस फिल्म में अभिनय के साथ-साथ निर्देशन भी किया है। इस फिल्म की शूटिंग बुल्गारिया, हैदराबाद और उत्तराखण्ड में की गई है।

अजय देवगन ने ‘शिवाय’ का पोस्टर जारी करते हुए सायशा का फर्स्ट लुक भी जारी किया था। अजय देवगन ने सायशा को खूबसूरत बताते हुए ट्विटर पर लिखा गया था, ‘शिवाय की यात्रा में शामिल होने के लिए सायशा का स्वागत है।’ पोस्टर में नजर आईं सायशा की आंखों में डर और दुख साफ दिखाई दे रहा है। पोस्टर में कुछ दूरी पर बर्फ के दो पर्वत दिखाए गए हैं, जिनकी चट्टानों पर आमने-सामने अजय देवगन और सायशा खड़े हैं।

सायाशा ने कुछ दिन पहले अजय देवगन के साथ काम करने के अनुभव को शेयर किया था। उन्होंने कहा था, ‘मैं बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन के साथ काम करने का मौका पाकर बहुत खुश हूं। वह एक प्रोफेशनल हैं और उनके साथ शिवाय में काम करके बहुत अच्छा अनुभव रहा।’