जोधपुर। हिरण शिकार
मामले में राजस्थान हाईकोर्ट से बरी हुए सलमान खान के खिलाफ राजस्थान सरकार सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती है। हाईकोर्ट के
अतिरिक्त महाधिवक्ता केएल ठाकुर ने अपनी राय में सरकार को कहा है कि सरकार चाहे तो
सुप्रीम कोर्ट में विविध याचिका दायर कर सकती है।
ठाकुर ने मामले में उन
बिंदुओं को आधार बनाया जिनके आधार पर हाई कोर्ट ने सलमान खान को बरी किया था। मसलन
निचली अदालत में सुनवाई के दौरान जिन बिंदुओं को मामले में कमजोर कड़ी बताकर सलमान
को राहत दी गई उन्ही बिंदुओं के आधार पर राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट जा सकती है।
हिरण शिकार मामले में सलमान को दो मामलों में मिली सजा से हाई कोर्ट ने बरी किया था उसके बाद विश्नोई समाज ने भी मामले को सुप्रीम कोर्ट ले जाने की बात कही थी। अब जब सलमान शिकार के दो मामलों में हाई कोर्ट से तो बरी हुए लेकिन अब सरकार मामले को सुप्रीम कोर्ट ले जा सकती है, ऐसे में सलमान के लिए एक बार फिर चिंता खड़ी हो सकती है।