जयपुर । भाजपा राजस्थान के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर पदभार ग्रहण कर लिया । निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने मुंह मीठा करवाकर मदन राठौड़ को पदभार ग्रहण करवाया । इस मौके पर सीएम भजनलाल शर्मा, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, अरुण चतुर्वेदी समेत डिप्टी सीएम, कैबिनेट मंत्री, विधायक और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे