मुंबई। मुंबई में शुक्रवार को शुरू हुई भारी बारिश ने मुंबई का पहिया थाम दिया है। सडक़ों पर पानी भर गया है और कई जगहों पर ट्रैफिक भी ठहर गया है। कुछ दफ्तरों में बारिश के कारण छुट्टी कर दी गई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को मुंबई और आस-पास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। ठाणे और नवी मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने भी अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
ठाणे के तहसीलदार ऑफिस ने कॉर्पोरेशन से कहा है कि वह संवेदनशील इलाकों में
राहत टीम तैनात कर दें, खासतौर से बेलापुर और पारसिक जैसे निचले इलाकों
में। इस बीच ठाणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने आपदा सम्बन्धी किसी भी हालत से
निबटने के लिए एक्शन प्लान पर काम करना भी शुरू कर दिया है। सिविक कमिश्नर
संजीव जायसवाल और मेयर संजय मोरे ने इस बारे में गुरुवार को एक मीटिंग
बुलाई थी।