मानसून सत्र : भाजपा विधायकों ने सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 31 जुलाई 2024, 1:30 PM (IST)

रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन भाजपा विधायकों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आंगनबाड़ी सेविकाएँ, सहायिकाएँ, रसोईया, पारा शिक्षक, सहायक पुलिसकर्मी, होमगार्ड जवान और मनरेगा कर्मी आदि मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा। भाजपा विधायकों का आरोप है कि सत्ता में आने से पहले सरकार ने इन अनुबंध कर्मियों को झूठे आश्वासन दिए थे, और अब तक उन वादों को पूरा नहीं किया गया है।

प्रतिपक्ष के नेता अमर कुमार बावरी ने कहा कि वर्तमान सरकार का यह कार्यकाल का अंतिम सत्र है। उन्होंने सवाल उठाया कि सत्ता में आने से पहले सरकार ने युवाओं और अनुबंध कर्मियों को जो सपने दिखाए थे, वे अब तक पूरे क्यों नहीं हुए? यह स्थिति सत्ता के वादों और घोषणाओं के प्रति जनता की निराशा को दर्शाती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे