डीडवाना। डीडवाना शहर के निवासियों के द्वारा ओवरफ्लो सीवरेज चैंबर की समस्या को लेकर एक ज्ञापन जिला कलेक्टर के नाम सौंपा गया है और समस्या के समाधान की मांग की है। समस्या का समाधान नहीं होने पर रोड जाम करने की भी चेतावनी मोहल्ले वासियों के द्वारा दी गई है।
ज्ञापन में बताया गया है कि मोहल्ला हमीद कॉलोनी वार्ड नं. 4 मुख्य सडक पर डाली सीवरेज लाईन के चैम्बर पिछले तीन सालों से आये दिन ऑवरफ्लो होते रहती है। बरसात के दिनों में यह स्थिति ओर भी गंभीर हो जाती। पूर्व में भी कई बार मौखिक एवं लिखित में सूचित किया गया, परन्तु संबंधित विभाग सीवरेज फर्म द्वारा कोई स्थाई समाधान न कर केवल खानापूर्ति की जा रही है।
सीवरेज चैम्बर से टेंकर के माध्यम पानी निकालकर उन्ही के पास में खाली जगह पर टेंकर खाली कर दिया जाता है, जिसके कारण उक्त स्थान पर गन्दगी होकर बीमारियो का खतरा बना रहता है। जिसे समस्या के स्थाई समाधान हेतु संबंधित विभाग कार्यालय एवं सीवरेज फर्म को कठोरता से आदेशित कर समस्या का समाधान कराया जाए, जिससे कॉलोनी निवासियों को सीवरेज चैम्बर के ऑवरफ्लो होने एवं इससे होने वाली गन्दगी से राहत मिल सकें।
समस्या का समाधान नहीं होता है तो आगे आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में अनेक लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे