आगामी वर्ष साजिद नाडियाडवाला की फिल्म जुडवा-2 फ्लोर पर जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन डेविड धवन कर रहे हैं, जिन्होंने इसकी मूल फिल्म का निर्देशन किया था।
1997 में आई इस फिल्म में सलमान खान ने दोहरी भूमिका निभाई थी। अपने समय की
सुपरहिट रही इस फिल्म के सीक्वल में अब वरुण धवन दोहरी भूमिका निभाने जा
रहे हैं।
फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला का कहना है कि वह
चाहेंगे कि उनकी फिल्म ‘जुडवा 2’ में सुपरस्टार सलमान खान अतिथि भूमिका
करें। निर्माता-निर्देशक नाडियाडवाला 1997 में आई सुपरहिट फिल्म ‘जुडवा’ के
सीक्वल को लेकर उत्साहित हैं।
इस फिल्म में सलमान खान दोहरी भूमिका
में थे, उनके अलावा फिल्म में करिश्मा कपूर, रंभा, कादर खान, बिन्दु,
दिलीप ताहिल, शक्ति कपूर और मुकेश ऋषि ने अहम् भूमिकाएं निभाई थीं।
साजिद
नाडियाडवाला का कहना है कि मैं चाहता हूं कि फिल्म के सीक्वल में सलमान
खान अतिथि भूमिका करें। हम निश्चित रूप से उनकी मौजूदगी चाहते हैं।
हालांकि यह पटकथा पर निर्भर करता है।
उन्होंने कहा कि अतिथि भूमिका तभी अच्छी होती है जब पटकथा में इसकी जरूरत हो। साजिद ने बताया कि ‘जुडवा 2’ की पटकथा पर काम चल रहा है और अगले वर्ष तक यह प्रदर्शित हो सकती है। ‘जुड़वा’ के निर्देशक डेविड धवन ही सीक्वल का भी निर्देशन करेंगे।