बीच सड़क पर गिराकर चाकूओं से वार किए, बचने का मौका भी नहीं दिया।
चंडीगढ़। घर के सामने अवैध शराब बेचने से मना करना 18 साल के विकास उर्फ कन्हैया को महंगा पड़ गया।
सेक्टर-25 में भरे बाजार कुछ लड़कों ने चाकू और डंडों से उस पर हमला किया। पीजीआई में उसकी मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सेक्टर-11 थाना पुलिस ने आशू और पुलिसिया नाम के दो लड़कों की पहचान की है।
विकास सेक्टर-25 में ही पिता तेजपाल, मां सुनीता और दो बहनों शालू अमिषा के साथ रहता था। तेजपाल के भाई ओपी द्रविड ने बताया कि विकास के घर के सामने अवैध शराब बिकती थी, जिसका वह विरोध करता था।
कुछ दिन पहले ही कुछ लड़कों से झगड़ा हुआ था और घर पर पथराव भी। उस दौरान पुलिस तेजपाल को ही थाने ले गई थी और विकास को ही गिरफ्तार किया था।