टेलीविजन की दुनिया में अगर 2016 का फर्स्ट हाफ देखा जाये तो ब्रेकअप के नाम रहा हैं। इस दौरान कई पुराने सालो चले लम्बे रिश्ते टूटे जैसे अंकिता लोखंडे -सुशांत सिंह राजपूत जो फैन्स के लिए काफी शॉकिंग था। दोनों एक दूसरे को पिछले सात सालों से डेट कररहें थे और अचानक ही लग हो गए। अब शुरू हो चुका सेकंड हाफ। जो फैन्स के साथ टेली वर्ल्ड के लिए खूब खुशियां लेकर आया हैं। हाल ही में दिव्यंका त्रिपाठी विवेक के संग शादी के बन्धन में बंधी। उसके बाद संभावना सेठ अब खबर है कि जल्द ही किश्व्वर मर्चेंट- सुयश राय शादी के बन्धन में बन्ध सकतें हैं। जी हां..ये कपल भी जल्द ही इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंधने वाला है।सिर्फ किश्वर ही नहीं टीवी की दुनिया के कई सितारे शादी के बन्धन में बंधने वाले हैं। तो आइये स्लाइड्स में देखतें हैं
किश्वर मर्चेंट और सुयश रायख़बरों की माने तो दोनों कोर्ट मैरिज करेंगे।ये दोनों मेहंदी और संगीत सेरेमनी के बाद सिंपल तरीके से कोर्ट मैरिज करेगा।हालांकि कोर्ट में शादी करने के बाद ये दोनों अपने रिश्तेदारों और दोस्तों और मीडिया के लिए रिसेप्शन पार्टी भी रखेंगे। ये दोनों शादी के बाद किसी खास जगह पर हनीमून पर भी जाएंगे। इनकी शादी इस साल दिसंबर में होगी।
मयंक गाँधी-हुनर हैली स्प्लिट्सविला विनर मयंक गाँधी और हुनर अली भी जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। आप हुनर को एक बूँद इश्क,दहलीज जैसे शो में देख चुकें हैं।
धीरज कपूर-विन्नी अरोरा ससुराल सिमर का में प्रेम की भूमिका ऐडा करने वाले धीरज भी अपनी गर्लफ्रेंड रचाने को बेकरार हैं। खबर है कि साल के अंत तक दोनों शादी के बन्धन में बंध सकतें हैं।
प्रवेश राणा- स्कारलेट विल्सनबिग बॉस सीजन 3 फेम प्रवेश राणा अपनी गर्लफ्रेंड स्कारलेट विल्सन के साथ 25 अगस्त को शादी के बन्धन में बंधने वाले हैं। बता दें कि स्कारलेट विल्सन ब्रिटिश मॉडल और एक्ट्रेस हैं।