कुवैत में मौत होने के तीन दिन बाद भारत पहुंचा शव

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 18 जुलाई 2024, 7:17 PM (IST)

डूंगरपुर से निकली अंतिम यात्रा, पैतृक गांव मोक्ष धाम में किया अंतिम संस्कार
डूंगरपुर (चौरासी)। डूंगरपुर जिले के नरणिया गांव के रहने वाले हाल डूंगरपुर निवासी रोहित (35) पुत्र मोहन लाल कलाल की कुवैत में 15 जुलाई की रात दस बजे साइलेंट अटैक आने से मौत हो गई थी, जिसका शव गुरुवार सुबह 6 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचा। शव को सुबह 9 बजे डूंगरपुर लाया गया। गमगीन माहौल में डूंगरपुर से अंतिम यात्रा नरणिया के लिए निकली। नरणिया मोक्ष धाम पर अंतिम संस्कार किया गया।

मृतक रोहित दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई और पिता के साथ रोहित कुवैत में ही बिजनेस करता था। मृतक के दो छोटे पुत्र हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया है। अंतिम संस्कार में सैकड़ों लोग शामिल हुए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे