दीनबंधु छोटूराम यूनिवर्सिटी में वीसी के खिलाफ पीएचडी छात्र छात्राओं का हल्ला बोल

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 17 जुलाई 2024, 2:27 PM (IST)

सोनीपत। हरियाणा की सबसे पहली टेक्निकल यूनिवर्सिटी दीनबंधु छोटूराम यूनिवर्सिटी में पीएचडी छात्र छात्राओं के साथ-साथ अब तो प्रोफेसर और कर्मचारी भी वाइस चांसलर के खिलाफ मोर्चा खोल चुके है। अब तीनों मिलकर वाइस चांसलर के कार्यालय के बाहर अब मोर्चे में शामिल हो गए हैं। वाइस चांसलर पर सभी प्रदर्शनकारी तानाशाही के आरोप लगा रहे हैं।
हरियाणा के मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम यूनिवर्सिटी में वाइस चांसलर और रजिस्ट्रार की नीतियों के खिलाफ लगातार छात्र छात्राओं, प्रोफेसर और कर्मचारियों का हल्ला बोल जारी है। पीएचडी कर रहे छात्र छात्राओं का कहना है कि सभी पीएचडी करने वाले छात्र छात्राओं को अलग-अलग हॉस्टल में भेजा जा रहा है। साइंस वेब को लागू ना किया जाए, नए वार्डन पर बेवजह दबाव बनाया जा रहा है। पीएचडी कर रहे छात्र छात्राओं पर छुट्टियों में हॉस्टल खाली करवाने का दबाव बनाया जा रहा है। जबकि पीएचडी कर रहे छात्र छात्राओं को ऐसा नहीं करवा सकते।
आरोप है कि चीफ हॉस्टल वार्डन की नियुक्ति प्रक्रिया में धांधली हुई है क्योंकि चीफ हॉस्टल वार्डन वाइस चांसलर के रिश्तेदार है। वाइस चांसलर के खिलाफ गैर शैक्षणिक और शैक्षणिक कर्मचारियों ने भी वाइस चांसलर और रजिस्ट्रार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। आज सभी प्रदर्शनकारियों ने वाइस चांसलर और रजिस्ट्रार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
दोनो विभाग के कर्मचारियों ने कहाकि वाइस चांसलर और रजिस्ट्रार मिलकर यूनिवर्सिटी को अपनी मेहनत से यहां तक लेकर आए हैं। लेकिन अब दोनों यूनिवर्सिटी का माहौल खराब करने में जुटे हैं। यूनिवर्सिटी में मूलभूत सुविधाओं के लिए काफी बार लिखित में दोनों को लेटर लिखा जा चुका है। लेकिन, अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ। सड़कों से लेकर पानी की व्यवस्था गंभीर रूप धारण कर चुकी है, कर्मचारियों की पदोनित्त रोक दी गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे