रायगढ़ पुल हादसा:अबतक 7शव बरामद

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 04 अगस्त 2016, 12:27 PM (IST)

रायगढ़। महाराष्ट्र के महाड में ब्रिटिशकालीन पुल के टूटने के बाद बहे लोगों की तलाश जारी है। 40 घंटे के रेसक्यू ऑपरेशन में अब तक सात शव बरामद कर लिए है। वहीं, गुरुवार सुबह बडा हादसा होते-होते टल गया। बचाव कार्यों में लगी एनडीआरएफ की नाव अचानक पलट गई, लेकिन गनीमत रही कि टीम के के दूसरे लोगों ने तुरंत बोट को सीधा किया और लोगों को बचा लिया। महाड पुल हादसे की जगह से तकऱीबन 150 किलोमीटर दूर रत्नागिरी में आंजर्ला समुद्र किनारे एक शव मिला है।

शव के शरीर पर खाकी वर्दी है इसलिए लोगों का अनुमान है कि यह शव पुल के साथ बही एसटी बस के ड्राइवर का हो सकता है। इसके अलावा एक शव महा पुल से करीब 100 किलोमीटर दूर हरि हरेश्वर समुद्र किनारे भी एक शव मिला है, शव महिला का है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र की सावित्री नदी में आई बाढ़ में बुधवार को मुंबई-गोवा को जोडऩे वाला 70 साल पुराना पुल बह गया था।


इसमें दो बस, कुछ कारें और मोटरसाइकिलें भी बह गईं। हादसे में करीब 20 लोग लापता बताए जा रहे है। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि एसटी की बसों और अन्य वाहनों को खोजने का काम 300 किलो वजन वाले चुंबक की मदद से किया जा रहा है। राहत और बचाव कार्य में आर्मी और एनडीआरएफ की 4 टीमें लगी हुई है।