असम के राज्‍यपाल आये विधान सभा, स्‍पीकर देवनानी ने किया स्‍वागत

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 10 जुलाई 2024, 8:03 PM (IST)

— सदन की कार्यवाही देखी, म्‍यूजियम देखने आये, बच्‍चों से भी मिले

जयपुर। असम के राज्‍यपाल गुलाब चन्‍द कटारिया बुधवार को विधान सभा आये। स्‍पीकर वासुदेव देवनानी ने पुष्‍प गुच्‍छ भेंट कर उनका स्‍वागत किया। कटारिया और देवनानी की लगभग आधे घंटे की मुलाकात भी हुई।

कटारिया ने विधान सभा की कार्यवाही भी देखी। विधान सभा अध्‍यक्ष वासुदेव देवनानी ने सदन को अवगत करवाया कि असम के राज्‍यपाल गुलाब चन्‍द कटारिया राज्‍यपाल दीर्घा में बैठकर सदन की कार्यवाही देख रहे है।

राजस्‍थान विधान सभा का डिजिटल म्‍यूजियम देखने आये शिव के विभिन्‍न विद्यालयों के बच्‍चों से स्‍पीकर देवनानी ने परिचय लिया। उनके विद्यालय और शिक्षा की जानकारी ली। असम के राज्‍यपाल कटारिया भी बच्‍चों से मिले।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे