दौसा। रीको औद्योगिक क्षेत्र बापी में गोलछा ग्रुप के तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर देवेंद्र कुमार द्वारा पौधारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर सैंथल एसडीएम नरेन्द्र मीणा, जिला परिषद सीईओ धारासिंह मीना, रीको के क्षेत्रीय प्रबन्धक टी.सी. भट्ट एवं जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक मेघराज मीना उपस्थित रहे। गोलछा ग्रुप की ओर से जे के जैन, लोकेन्द्र सिंह, जगदीश नारायण सैन, मोहन लाल शार्मा, विनोद कुमार गोस्वामी, अशोक गुप्ता, सरपंच बाबूलाल शर्मा, पटवारी सीताराम मीना थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे