पिछले कई दिनों से सुशांत सिंह राजपूत और कृति सैनन अभिनीत फिल्म ‘राब्ता’ की चर्चा इन दोनों की कैमिस्ट्री को लेकर हो रही है। कहा जा रहा है कि यह जोडा वास्तविक जिन्दगी में भी काफी समय एकसाथ गुजारते हैं। वास्तविकता क्या है इसका तो पता नहीं लेकिन फिलहाल इन खबरों ने ‘राब्ता’ को जरूर चर्चा में ला दिया है।
कहने को तो यह एक प्रेम कहानी है लेकिन इसमें काफी मात्रा में एक्शन दृश्य
हैं। फिल्म की नायिका कृति सैनन इसमें जोरदार एक्शन करती नजर आयेंगी। वर्ष
2014 में प्रदर्शित फिल्म ‘हीरोपंती’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली कृति
सैनन ने इसके बाद शाहरुख खान की फिल्म ‘दिलवाले’ में वरुण धवन की प्रेमिका
का किरदार निभाया था। ‘राब्ता’ उनकी तीसरी फिल्म है जिसमें उनके साथ
सुशांत सिंह राजपूत हैं।
इस फिल्म का निर्देशन दिनेश विजन कर रहे
हैं जो पहले सैफ अली खान के साथ फिल्म निर्माण करते थे। अलग होने के बाद
उन्होंने निर्देशन की कुर्सी पर बैठना शुरू किया और यह उनके निर्देशन में
बन रही पहली फिल्म है। इस फिल्म में कृति सैनन एक्शन दृश्य भी कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि मैं हमेशा से एक्शन सिक्वेंसेज करना चाहती थी। मुझे वह आकर्षक लगते हैं, लेकिन वह काफी मुश्किल और शारीरिक रूप से थकाने वाले होते हैं। एक्शन सीन करने के लिए सबसे मुश्किल काम क्षमता बढ़ाना होता है, जो धीरे-धीरे हो पाता है।