पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की
फैन फॉलोइंग दुनियाभर में है। जब
उन्होंने हिन्दी फिल्मों में कदम रखा
था तब सभी उनके
दीवाने हो गए थे।
उनकी फिल्म खूबसूरत, कपूर एंड सन्स
को काफी पसंद भी
किया गया था। इंडिया
में भी फवाद की
फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी है।
हालांकि 2016 में आई फिल्म
ए दिल है मुश्किल
के बाद से फवाद
किसी भी बॉलीवुड फिल्म
में नजर नहीं आए
हैं। ऊरी अटैक के
बाद पाकिस्तानी कलाकारों को इंडिया में
बैन कर दिया गया
था। अब 8 साल के
बाद फवाद बॉलीवुड में
कमबैक के लिए तैयार
हैं।
2023 में, बॉम्बे हाई कोर्ट ने
एक याचिका को खारिज कर
दिया, जिसमें भारतीय नागरिकों, कंपनियों और संगठनों पर
पाकिस्तानी कलाकारों, जैसे कि एक्टर,
सिंगर, म्यूजिशियन, लिरिसिस्ट और टैक्नीशियन के
साथ कोलेबरेट करने पर पूरी
तरह से बैन लगाने
की मांग की गई
थी। जस्टिस न्यायमूर्ति सुनील बी शुक्रे और
जस्टिस फिरदौस पी पूनीवाला की
अध्यक्षता वाली अदालत ने
घोषणा की कि याचिका
सांस्कृतिक सद्भाव, एकता और शांति
को बढ़ावा देने में एक
प्रतिगामी कदम का प्रतिनिधित्व
करती है और इसमें
योग्यता का अभाव है।
फिल्मफेयर की रिपोर्ट के
मुताबिक फवाद खान इस
बॉलीवुड फिल्म में वाणी कपूर
के साथ रोमांस करते
हुए नजर आएंगे। फिल्म
की शूटिंग लंदन में होगी।
अभी तक इसे टाइटल
के बारे में नहीं
बताया गया है। फिल्म
अभी प्री-प्रोडक्शन में
है। जल्द ही इसकी
शूटिंग भी शुरू होगी
और इससे जुड़ी जानकारी
शेयर की जाएगी।
फवाद जल्द ही वेब
सीरीज बरजाक में नजर आने
वाले हैं। इस सीरीज
में उनके साथ सनम
सईद लीड रोल में
नजर आएंगी। ये सीरीज 19 जुलाई
को रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे