जोधपुर के संपूर्णानंद मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग स्टूडेंट्स क्लासेज नहीं लगने के कारण हड़ताल पर उतर आए है। उन्होंने बुधवार को कॉलेज परिसर में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कॉलेज के प्रिंसिपल अमिलाल लाल भाट अपने दफ्तर से गायब रहे। इन स्टूडेंट्स का कहना है कि नर्सिंग स्टूडेंट्स की उम्मेद अस्पताल में क्लासेज लगती है लेकिन वहां सुविधाओं के अभाव में इनकी पढ़ाई में खलल पड़ रहा है। उम्मेद अस्पताल में नर्सिंग के लिए तीन तीन कोर्स चलते है जबकि वहां महज एक कमरा है, ऐसे में सात दिन लगने वाली क्लासेज का एक दिन ही नंबर आता है।
नर्सिंग स्टूडेंट्स यूनियन के संयोजक महेश गुर्जर की माने तो कॉलेज के
प्रिंसिपल को लगातार इस बात की शिकायत करते आये है लेकिन कॉलेज प्रशासन इस
ओर ध्यान नहीं दे रहा है। प्रिंसिपल भाट कहते है कि पी डब्लयू डी लिखकर
देता है तो नर्सिंग स्टूडेंट्स के लिए दूसरे भवन की व्यवस्था की जा सकती
है। इस बीच स्टूडेंट्स ने पी डब्लयू डी विभाग से लिखवा भी दिया बावजूद इसके
कॉलेज प्रशासन एमडीएम अस्पताल में बनी नई बिल्डिंग देने को राजी नहीं है।
थकहारकर अब नर्सिंग स्टूडेंट्स हड़ताल पर उतर गए है।