दौसा। देव गिरी पर्वत स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर प्रांगण में पौधारोपण किया। लोकेश शर्मा भांकरी ने बताया कि वसुंधरा का श्रृंगार हैं वृक्ष मानव का आधार हैं वृक्ष की प्रेरणा लेते हुए जिले में 21 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इनके सरंक्षण की जिम्मेदारी भी दी जाएगी। इसकी शुरुआत नीलकंठ महादेव मंदिर प्रांगण में 11 पौधे लगाकर की गई। और प्रत्येक पौधे के पालन पोषण की जिम्मेदारी टीम के सदस्यों को दी गई।
इस दौरान नीलकंठ समिति अध्यक्ष रोशन जोशी, इकराम बिसायती, विकाश शर्मा, विष्णु मीना, विशाल जोशी, रोहित मीना, श्याम सुंदर खेड़ला, गोलू सिकरोली, अलीजा शेख, मोहरसिंह गुर्जर, रोहित शर्मा, मंजीत सिंह, रामकेश बैरवा, गजराज प्रजापत आदि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे